LATEST:11:49am एक मौके ने रातोंरात बदली गांव की लड़की की LIFE, बनी सुपरहिट एक्ट्रेस

Showing posts with label दूल्हे ने दहेज में मांगी SWIFT कार तो दुल्हन ने लौटाई बरात. Show all posts
Showing posts with label दूल्हे ने दहेज में मांगी SWIFT कार तो दुल्हन ने लौटाई बरात. Show all posts

Wednesday, 20 April 2016

दूल्हे ने दहेज में मांगी SWIFT कार तो दुल्हन ने लौटाई बरात, दूसरे से की शादी

punjabipridehonor

सीकर.दूल्हे ने दहेज में मांगी SWIFT कार तो दुल्हन ने लौटाई बरात, दूसरे से की शादीई, जिससे वह सबकी प्रेरणा बन गई हैं। दरअसल, उसकी शादी सोमवार को दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल से होनी थी। ऐन मौके पर लड़के ने दहेज में 25 लाख रुपए और स्विप्ट कार मांग ली। लड़की के बेबस पिता ने दूल्हे के कदमों में अपनी पगड़ी रखी। लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। प्रियंका को यह सहन नहीं हुआ तो उसने सबके सामने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात को बेरंग लौटना पड़ा। इस तरह भद्द पिटी दूल्हे की...
ऐसे नाराज हुई दुल्हन
- जब दहेज़ मांगे जाने की बात प्रियंका को पता चली तो उसने दूल्हे से पूछा कि क्या वह उसे पसंद करता है?
- दूल्हे ने हां में जवाब दिया तो प्रियंका ने उससे कहा कि अब वह उसे पसंद नहीं करती है, क्योंकि वह एक दहेज लोभी को अपना जीवनसाथी नहीं बनाना चाहती है।
- इसलिए वह इस रिश्ते से इनकार करती है। दुल्हन का मिजाज भांपकर दूल्हा पक्ष के लोग बिना किसी मांग के शादी को तैयार हो गए।
- लेकिन प्रियंका ने शादी से साफ मना कर दिया और उसके माता-पिता ने भी उस पर शादी के लिए कोई दबाव नहीं बनाया। ऐसे में बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।
प्रियंका के पिता पेशे से ड्राइवर
- एमएससी पास प्रियंका का कहना है कि वह ऐसे व्यक्ति को जीवन साथी नहीं बनाना चाहती, जो उससे नहीं दहेज के रुपए व कार से शादी करना चाहता हो।
- प्रियंका के पिता महिपाल खांडा महिला एवं बाल विकास विभाग में ड्राइवर हैं।
- दूल्हा आशीष कुमार, दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है और वह नई दिल्ली के राजनगर पालम कॉलोनी में रहता है।
- दूल्हे के पिता विजयसिंह महावर भी पुलिस में है। जानकारी के मुताबिक बारात तय समय पर पांथरोली पहुंच गई।
- आशीष व प्रियंका की शादी की रस्म शुरू हो गई थी। तोरण पर जाने से पहले दूल्हे ने 25 लाख रुपए और स्विफ्ट कार की मांग रखी।
- जिससे प्रियंका के पिता महिपाल ने अपनी पगड़ी दूल्हे के पैरों में रखते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, लेकिन फिर भी दूल्हा नहीं माना।
छह माह पहले तय हुई थी शादी
- प्रियंका व विजयसिंह महावर के पुत्र आशीष की शादी करीब छह माह पहले तय हुई थी।
- 16 अप्रैल को ही महिपाल ने दिल्ली जाकर लगन व शगुन की रस्में निभाई थी।
- उस दिन ही दूल्हे व उसके पिता ने दहेज में 25 लाख रुपए व स्विफ्ट डिजायर कार की मांग महिपाल के सामने रख थी।
- महिपाल ने यह बात घर पहुंचकर किसी को नहीं बताई और जैसे तैसे कर एक ईयोन गाड़ी का बंदोबस्त भी कर लिया था।
अब बेटी के फैसले पर नाज है परिवार को
- दुल्हन के पिता महिपाल खांडा ने कहा है कि शादी से दो दिन पहले शनिवार को लगन लेकर बेटी के ससुराल गया था।
- लगन में हैसियत के अनुसार सब कुछ दिया था। गांव पहुंचते ही वहां से फोन आया और वापस बुलाया।
- परिवार के एक सदस्य के साथ वापस दिल्ली गया। वहां उन्होंने दहेज में यह मांग रखी। मजबूरी बताई, पर नहीं माने।
- सोचा जैसे-तैसे कर एक गाड़ी दे दूंगा तो मान जाएंगे। लेकिन बारात आने के बाद भी नहीं माने। बेटी के फैसले पर नाज है।


Powered by Blogger.