LATEST:11:49am एक मौके ने रातोंरात बदली गांव की लड़की की LIFE, बनी सुपरहिट एक्ट्रेस

Showing posts with label इस किंगफिशर गर्ल का दिल आ गया विराट पर. Show all posts
Showing posts with label इस किंगफिशर गर्ल का दिल आ गया विराट पर. Show all posts

Friday, 22 April 2016

इस किंगफिशर गर्ल का दिल आ गया विराट पर, चाहने वालों की लिस्ट में नई

विराट कोहली और रॉशेल को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहों का दौर चल रहा है।

मुंबई.टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली अपने खेल के अलावा भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस की गिनती दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस लिस्ट में लड़कियों की तादाद सबसे ज्यादा है। उनके चाहने वालों में अब एक और लड़की का नाम जुड़ गया है। कौन है विराट को चाहने वाली नई लड़की...

- इस लड़की का नाम रॉशेल राव है जो सलमान खान के द्वारा होस्ट एक रियलिटी शो में शामिल हो चुकी है।
- इन दिनों रॉशेल आईपीएल के हर मैच में खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। रॉशेल को क्रिकेट में बेहद दिलचस्पी है।
- आईपीएल होस्ट बनने के पहले वे किंगफिशर गर्ल रह चुकी हैं।
- सोशल मीडिया पर भी विराट और रॉशेल राव के अफेयर को लेकर अफवाएं उड़ रहीं हैं।
इंटरव्यू में कहा था- I like Virat...
हाल ही में रॉशेल राव ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कोहली उन्हें पसंद हैं। कोहली के खेल और स्टाइल उनको खूब पसंद आते हैं। उन्होंने और भी कई खिलाड़ियों की तारीफ की, लेकिन उन सबमें विराट ही सबसे मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। रॉशेल का ये इंटरव्यू इस वक्त अच्छी खासी सुर्खियां बटोर रहा है।
विजय माल्या से कनेक्शन
ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल में रॉशेल राव की एंट्री विजय माल्या के कारण ही हुई। वे 2014 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल थीं । झलक दिखला जा, लाइफ में एक बार, खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 9 जैसे शो में नज़र आ चुकी हैं। कई पार्टीज में भी रॉशेल, माल्या के साथ नजर आ चुकी हैं।
इन लोगों का भी दिल आ चुका है विराट पर
इससे पहले पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की बिस्माह महरूफ ने खुले तौर पर विराट के फैन होने की बात कबूली, उनके अलावा पाकिस्तानी मॉडल कंदिल बलोच ने विराट के लिए प्यार का इजहार किया था। इंग्लिश वुमन क्रिकेटर डेनियल वयात ने कुछ वक्त पहले ट्विटर पर विराट को शादी का ऑफर तक दे दिया था।

Powered by Blogger.