LATEST:11:49am एक मौके ने रातोंरात बदली गांव की लड़की की LIFE, बनी सुपरहिट एक्ट्रेस

Showing posts with label ये साध्वी 5 साल की उम्र से करती हैं राम कथा. Show all posts
Showing posts with label ये साध्वी 5 साल की उम्र से करती हैं राम कथा. Show all posts

Wednesday, 27 April 2016

ये साध्वी 5 साल की उम्र से करती हैं राम कथा, लव जेहाद पर बयान से हुईं चर्चित

साध्वी सरस्वती द्वारा दिए गए बयानों पर कई बार काफी बवाल हुआ है।

 जबलपुर/भोपाल. महज पांच साल की उम्र से राम कथा का वाचन करने वाली साध्वी सरस्वती की पहचान कट्टर हिंदुत्व को लेकर ज्यादा है। बता दें कि लव जेहाद पर उनके एक विवादित बयान की वजह से कई मुकदमें दर्ज हुए थे। वे 24 अप्रैल को जबलपुर में थीं। इस मौके पर उन्होंने भास्कर के साथ बातचीत में मौजूदा सरकार की जमकर आलोचना की। किस बात पर बीजेपी गवर्नमेंट से नाराज हैं साध्वी, ओवैसी-कन्हैया को लेकर क्या कहा...

साध्वी विदेशों में भी रामकथा कर चुकी हैं।

अपना एजेंडा भूल गई बीजेपी सरकार - रविवार को जबलपुर पहुंची साध्वी सरस्वती ने खास बातचीत में कहा, कांग्रेस सरकार ने भगवा आतंकवाद के नाम पर कई निर्दोष हिन्दुत्ववादी नेताओं को जेल भेज दिया।

-किसी पर भी भगवा आतंकवाद का जुर्म साबित नहीं हो सका। जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपंग हो चुकी हैं।
- वे कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, बावजूद बीजेपी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली।
- साध्वी ने कहा, आज हालत यह है कि भगवा आतंकवाद की चर्चा करके ओवैसी और कन्हैया जैसे लोग हीरो बन गए हैं।
- जबकि भगवा का सीधा संबंध अग्नि से है, जो जीवन को आहूत करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने से लगा था कि अब जल्द ही राम मंदिर बनेगा और गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा, लेकिन प्रधानमंत्री हिन्दुओं की भावनाओं से जुड़े राम मंदिर निर्माण और गोहत्या पर पाबंदी जैसे मुद्दों को भूल गए।
विदेशों में तिरंगे का सम्मान
-साध्वी सरस्वती ने कहा कि वे पिछले दिनों कथा करने लंदन गई थीं। उन्होंने वहां देखा कि विदेशों में रहने वाले हिन्दुस्तानी तिरंगे का दिल से सम्मान करते हैं।
-दूसरे देश में रहने के बाद भी भारत माता की जय बोलते हैं। शर्म की बात है कि हमारे देश में तिरंगे का अपमान किया जाता है। लोग भारत माता की जय बोलने से बचते हैं।
मेंग्लुरु की घटना का किया जिक्र
-मेंग्लुरु की घटना का जिक्र करते हुए साध्वी ने कहा, उन्होंने उन्होंने हिंदू लड़कियों को लव जेहाद से सावधान रहने की चेतावनी दी थी।
- इस मामले में उनके खिलाफ हिंदू नेताओं ने ही 20 थानों में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मुकदमे दर्ज करा दिए, लेकिन वे इसकी परवाह नहीं करती हैं।
साध्वी सरस्वती ने मोदी पर निशाना साधा।
 कौन हैं साध्वी सरस्वती ?
-हाल के दिनों में 20 वर्षीय साध्वी सरस्वती हिन्दुत्व की पैरोकार बनाकर उभरी हैं। लव जेहाद के मामले में उनके बयान देश भर में चर्चा का केंद्र बने थे।
-उनके खिलाफ 20 थानों में मुकदमा दर्ज हुआ। साध्वी गुजरात बलसाड़ की रहने वाली हैं। साध्वी ने 5 वर्ष की उम्र से भागवत और रामकथा की शुरूआत की।
-10 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्र पर चिंतन शुरू किया। साध्वी देश के अलावा विदेशों में भी रामकथा वाचन कर चुकी हैं।
जिस काम पर मां को आती थी शर्म, उसे बेटी ने बना दिया अरबों का बिजनेस Market Team | Apr 27, 2016, 12:27PM IST Print ...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-know-a-unique-millionaire-woman-entrepreneur-business-journey-5309343-PHO.html
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए किसी बिजनेस की शुरुआत करना आसान नहीं होता है। यह तब और भी मुश्किल हो जाता है, जब फील्ड कुछ अलग हो। हम आपको ऐसी...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-know-a-unique-millionaire-woman-entrepreneur-business-journey-5309343-PHO.html
Powered by Blogger.