इस शहर को माना जाता है बेहद डरावना, जमीन भी खिसकती रहती है
इटली में स्थित शहर कोलोब्रैरो।.
यूरोप में एक ऐसा शहर है जिसे वहां का सबसे खौफनाक शहर कहा जाता है। इटली के लोग इस शहर का नाम लेने से भी डरते हैं। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यहां बुरी आंखों वाली डायनें और दो दिल और तीन फेफड़ों वाले बच्चे रहते हैं। बदनसीब शहर भी कहा जाता है...
यह इटली में ही है और इसका नाम है- कोलोब्रैरो। अचानक जमीन खिसकने और कार एक्सिडेंट होने की वजह से इसे सबसे बदनसीब शहर भी कहते हैं। दक्षिणी इटली में इस शहर के पास रहने वाले लोग इसका नाम लेने की जगह 'वह शहर' कहकर पुकारते हैं। इटली के बैसिलिकटा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस शहर से होकर गुजरना भी पसंद नहीं करते। हालांकि डरावने होने के बावजूद यूरोप के अलग-अलग देशों से लोग इस शहर को देखने के लिए पहुंचते हैं।
कोलोब्रैरो के बारे में मान्यताएं हैं कि यहां एक वकील और एक डायन रहती थी। बिआगिओ विरगिलिओ नाम का वकील कभी अपना मुकदमा नहीं हारा था और उसके काफी दुश्मन हो गए थे। एक मुकदमे की सुनवाई में उन्होंने कहा कि अगर वे जो कह रहे हैं वह गलत होगा तो छत से लगा हुआ झूमर नीचे आ गिरेगा। फिर झूमर नीचे आ गिरा।
इसके बाद से वकील को बुरी नजरों से देखा जाने लगा। शहर के बारे में कई कहानियां बनने लगी। इसके बाद शहर में जो कुछ बुरा होता था, उसे वकील से जोड़ कर देखा जाने लगा।
0 comments:
Post a Comment