LATEST:11:49am एक मौके ने रातोंरात बदली गांव की लड़की की LIFE, बनी सुपरहिट एक्ट्रेस

Wednesday, 27 April 2016

यहां जिसको पड़ा डंडा उसकी हो जाती है शादी, यूं सज कर निकली महिलाएं

सोमवार की रात मेले में ये नजारा आम था।    

जोधपुर (राजस्थान). सूर्यनगरी (जोधपुर) में सोमवार रात बेंतमार मेला देखने लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर तीजणियों ने अलग-अलग सोलह स्थानों पर दुल्हन के कपड़ों में माता की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना भी की। देररात तक सड़कों पर घूमती हैं लड़कियां...

- इसके बाद तीजणियां स्वांग रच सड़कों पर निकल पड़ी। जिसमें वे अलग-अलग रूप में सड़कों पर दिखीं।
- उन्होंने मेला देखने पहुंचे युवकों पर खूब बेंत बरसाए। मान्यता है कि तीजणियों के हाथों बेंत खाने से कुंवारों की शादी जल्दी हो जाती है।
- इसके चलते मेले में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। बेंत मारने का यह सिलसिला आधी रात बाद तक चलता रहा।
शहर भर में रहा महिलाओं का राज
- शहर की सड़कों पर कोई तीजणी भगवान तो कोई राक्षस के रूप में थी। तो कहीं किसी ने डॉक्टर तो कोई नर्स बन कर साथ चल रही थी।
- पुलिस के सामने कोई तीजणी पुलिस का भेष पहन कर रौब दिखा रही थी।
- देर रात तक महिलाएं व युवतियां विभिन्न तरह के स्वांग रच कर बेरोकटोक भीतरी शहर की सड़कों पर घूम रही थीं।
- कोई मनचला मिला तो पूरे ग्रुप ने बेंत बरसाते हुए हाथ साफ किए।
जल-जीवन बचाने का संदेश
तीजणियों ने मेले में पानी बचाने का संदेश दिया। साथ ही हेलमेट पहन बाइक चलाने का आह्वान किया। वे खुद भी बाइक पर हेलमेट पहन निकलीं

Related Articles

1 comment:

  1. यहां जिसको पड़ा डंडा उसकी हो जाती है शादी, यूं सज कर निकली महिलाएं

    ReplyDelete

Blog Archive

Powered by Blogger.