फिर विवादों में अरबपति की WIFE, यूं जीतीं हैं ग्लैमरस लाइफ
![]() | |||
शीतल मफतलाल। |
मुंबई. जाने-माने बिजनेसमैन अतुल्य मफतलाल की वाइफ शीतल मफतलाल एक बार फिर विवादों में हैं। लेकिन इस बार 100 करोड़ की पेन्टिंग्स चोरी के मामले में नहीं, बल्कि अपनी ही 80 साल की मां का घर खाली कराने को लेकर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में शीतल कुछ बाउंसर्स के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित अपनी मां के बंगले में घुस आई। जानिए क्या है पूरा मामला...
-शीतल की मां रजनी भगत का मुंबई के पाली हिल में 20 हजार स्क्वेयर फीट में बंगला है।
- जिस पर शीतल ने टेनेंट राइट (किरायेदारी का हक) जताया है, इस बारे में उन्होंने बांद्रा कोर्ट में शिकायत भी की है।
- ये वही बंगला है जिसे शीतल के पिता मनोहर भगत ने बनवाया था, आज इस बंगले की मार्केट प्राइस करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
- एक्टर ऋषि कपूर का बंगला भी इसी घर के ठीक सामने ही मौजूद है।
-
बताया जा रहा है कि बंगले पर 45 परसेंट शीतल और उनकी बहन पूनम श्रॉफ का
मालिकाना है और बाकी घर की ओनरशिप उनकी मां रजनी के पास ही है।
- इस बंगले में शीतल पर्मानेंट टेनेंट बनना चाहती हैं, जिसे लेकर उनकी मां और बहन से विवाद चल रहा है।
कौन हैं शीतल मफतलाल ?
- शीतल अरबपति बिजनेसमैन अतुल्य मफतलाल की दूसरी पत्नी हैं।
- कुछ समय पहले मफतलाल फैमिली ने शीतल पर 100 करोड़ की पेन्टिंग्स चोरी करने का आरोप लगाया था।
- मॉडलिंग कर चुकी शीतल की लाइफ बेहद ग्लैमरस है, वे अक्सर मुंबई की पेज थ्री पार्टीज में नजर आती हैं।
- हाईप्रोफाइल मीट और बिजनेस पार्टीज के दौरान शीतल का अंदाज देखते हुए बनता है।
- वे देर तक पार्टी नें रुकती हैं और एन्जॉय करती हैं। शीतल को विदेशों में भी वक्त बिताना काफी पसंद है।
- वे देर तक पार्टी नें रुकती हैं और एन्जॉय करती हैं। शीतल को विदेशों में भी वक्त बिताना काफी पसंद है।
- हाल ही में इनका पति अतुल्य के साथ कथित तलाक का मामला भी सामने आया था।
- हालांकि इस तरह की चर्चाएं कन्फर्म नहीं हुई, इस बीच चर्चा यह भी रही कि उनका सऊदी अरब के एक बिजनेसमैन से भी अफेयर चल रहा है।
- हाल ही में वे कैंब्रिज के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के रॉयल डिनर में शामिल हुई थीं।
- शादी के पहले खुद शीतल मॉड्यूलर किचन का बिजनेस संभालती थीं।
जब गहनों के साथ गिरफ्तार हुईं शीतल
![]() | ||
एक पार्टी के दौरान शीतल की यह फोटो भी काफी चर्चा में थी। |
2009
में शीतल को मुंबई एयरपोर्ट पर 50 लाख रुपए के गहनों के साथ गिरफ्तार कर
लिया गया। कहा गया कि कस्टम विभाग को मफतलाल परिवार के ही किसी सदस्य ने
टिप दी थी। मतलब उनके देवर अजय ने। इस समय अतुल्य ने पत्नी शीतल का पूरा
साथ दिया। अतुल्य ने वकील के माध्यम से परिवार के अल्टामाउंट रोड स्थित घर
से गहने गुम होने के लिए मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी और घर में ही
सिक्युरिटी गार्ड लगा दिए थे।
![]() | ||||||
शीतल मुंबई की कई पेज थ्री पार्टीज में अक्सर नज़र आती हैं। |
33 लाख का का बिल नहीं चुकाने पर हुआ कोर्ट केस
अतुल्य
की पहली शादी पायल से हुई थी, जो 1997 में टूट गई। दूसरी शादी शीतल से सन
2000 में हुई थी। रजनी और मनोहर भगत की बेटी शीतल मुंबई की पेज 3 सेलेब
रहीं। भगत परिवार निरलॉन फैब्रिक और कन्वेयर बेल्ट बनाता था। शादी के पहले
खुद शीतल मॉड्यूलर किचन का बिज़नेस संभालती थीं। उस शादी की एक पार्टी का
बिल ताज में तब 33 लाख रु. का आया था। इसके भुगतान को लेकर ताज होटल्स
(टाटा ग्रुप) ने 14 साल बाद परिवार को अदालत में खींचा।
![]() | ||
शीतल और उनके पति अतुल्य मफतलाल के बीच भी विवाद है। |
मफतलाल फैमिली और उनके बिजनेस मफतलाल
फैमिली मुंबई का जाना-माना औद्योगिक घराना है। योगेन्द्र मफतलाल ने मफतलाल
ग्रुप की शुरुआत की थी, जो प्रोसेसिंग केमिकल्स, टेक्सटाइल्स और कई अन्य
सेक्टर्स में डील करते थे। उनकी पत्नी माधुरी मफतलाल और बच्चे अतुल्य,
अपर्णा, गायत्री, मालविका, कुंती हैं। इनमें से अपर्णा सेक्स चेंज करवाकर
अजय बने थे। वहीं, अतुल्य दो शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी पायल और
दूसरी पत्नी शीतल थी। पायल और अतुल्य के दो बच्चे वरुण और मारुश्का है।
मफतलाल फैमिली के पास चार कंपनियां नेवीनॉन, मफतलाल डाइज एंड केमिकल्स,
मिहिर टेक्सटाइल्स और प्राणसुखलाल एंड कंपनी है। इनमें से कुछ कंपनियां बंद
हैं और कुछ का लिक्विडेशन हो रहा है।
पूनम और जयदेव श्रॉफ ।
बहन की शादी भी तलाक के कगार पर नौ
हजार करोड़ के कारोबार वाली यूनाइटेड फॉस्फोरस व कई अन्य कंपनियों के मालिक
हैं, जयदेव श्रॉफ। उनकी दूसरी पत्नी हैं पूनम। पूनम, शीतल की सगी बहन हैं।
हाल ही में पूनम ने उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत लिखाई है। इससे पहले
जयदेव पत्नी के खिलाफ यह शिकायत लिखा चुके हैं कि पूनम ने किसी बंगाली बाबा
के चक्कर में आकर उन पर पूरी तरह से कंट्रोल करने के लिए उन्हें कुछ ऐसा
पिला दिया कि वे 12-12 घंटे सोते रहते हैं। जयदेव ने मारपीट से इंकार किया
है। दोनों की शादी अब तलाक के कगार पर है।
|
0 comments:
Post a Comment